Free Laptop Yojana 2026:नमस्कार दोस्तों,सोशल मिडिया पर एक खबर इन दिनों बहुत तेजी से वाइरल हो रही है ! जिसके अंदर दवा किया गया है की सरकार सभी छात्रों को फ्री लैपटॉप देने जा रही है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सुरु हो चुके है ! इस खबर को देखर बहुत सरे हम जैसे छात्र और हमारे माता-पिता मुफ्त लैपटॉप पाने के योजना की जानकारी खोजै रहे है ताकि आवेदन कर सके !
पर किसी सरकारी योजना के नाम पर वायरल या जानकारी पर जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए ! अगर आप किसी वेबसाइट से आवेदन कर रहे हो तो पाहिले यह देखना जरुरी है की योजना सच में सरकार की और से ही शुरू है या नहीं !
क्या सभी छात्रों को फ्री लैपटॉप मिल रहा है?
वायरल न्यूज़ दावे में “Free Laptop Yojana 2026” के नाम पर फ्री लैपटॉप देने का दवा की या जा रहा है ! लेकिन सरकार की ओर से देश में कहीं पर भी “Free Laptop Yojana 2026” नाम से योजना नहीं है ओर देश के किसी भी छात्र को मुफ्त में लैपटॉप नहीं मिला है या ऐसे योजना की पुष्टि नहीं है।
PIB Fact Check के जानकारी के अनुसार पाहिले भी इस प्रकार के दावे सोशियल मिडिया पर वायरल हुए है ! उन्हें फर्जी बताया गया है। इसलिए हम छात्रों को ऐसे वायरल पोस्ट देखर किसी नई वेबसाइट पर जा कर आवेदन देने से बचाना चाहिए !
फ्री लैपटॉप के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी
आजकल सरकारी योजना के नाम पर कई तरह के फर्जी लिंक और वेबसाइट सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। इनमें मुफ्त लैपटॉप देने का लालच देकर लोगों से उनकी निजी जानकारी मांगी जा सकती है।
ऐसी वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी दर्ज करने से बचें। किसी भी योजना के लिए आवेदन करने से पहले उसकी जानकारी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जरूर जांचें।
छात्रों के लिए सरकार की दूसरी योजनाएं
सरकार छात्रों के लिए कई सारि योजनाए चलती है लेकिन फ्री लैपटॉप योजना नाम से नहीं है ! इन योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण और दूसरी शैक्षणिक सुविधाएं दी जाती हैं।
लेकिन ध्यान दे की फिलाल भी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने वाली केंद्र सरकार की किसी सार्वदेशिक योजना की पुष्टि नहीं है।
इसीलिए मीडिया पर चलने वाले वायरल हो रही फ्री लैपटॉप योजना की पोस्ट या न्यूज़ देखर तुरंत ही आवेदन न करे पाहिले उसकी पुष्टि पूरी तरसे करे और आवेदन करे !
कुछ राज्यों में हो सकती हैं अलग योजनाएं
हम सबको यह भी ध्यान रहना चाहिए की सरकार की सार्वदेशिक फ्री लैपटॉप योजना नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि किसी राज्य सरकार की ओर से छात्रों के लिए लैपटॉप या टैबलेट से जुड़ी कोई योजना नहीं हो सकती।
कुछ राज्य सरकारें अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के लिए डिजिटल डिवाइस से जुड़ी योजनाएं चला सकती हैं। ऐसी योजनाओं के नियम और पात्रता अलग-अलग हो सकती हैं।
निष्कर्ष
सोशल मीडिया पर “सभी छात्रों को फ्री लैपटॉप मिलेगा” का दावा तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन देश के सभी छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से “Free Laptop Yojana 2026” नाम की किसी सार्वदेशिक योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
इसलिए छात्रों और अभिभावकों को ऐसे वायरल दावों पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर जांचें और किसी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी या OTP साझा न करें।












